• 10/05/2022

सुबह घर के बाहर बत्ती जलती दिखी तो कटेगा कनेक्शन, तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप

सुबह घर के बाहर बत्ती जलती दिखी तो कटेगा कनेक्शन, तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप
Spread the love

कोरिया। कोयले की कमी से देश भर में बिजली संकट गहराया हुआ है। बिजली संकट से निपटने और खपत कम करने के लिए प्रदेश की सरकारों द्वारा कदम उठाए ऐसे में छत्तीसगढ़ के कोरिये जिले में एसईसीएल बिजली विभाग ने एक ऐसा फरमान जारी किया है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। एसईसीएल ने आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों से कहा है कि अगर उनके घर के बाहर बत्ती सुबह 5:30 बजे के बाद जलती दिखी तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। एसईसीएल के इस फरमान से कर्मचारियों के बीच खलबली मच गई है।

इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट से हमला, कुछ संदिग्ध हिरास्त में

नोटिस में कहा गया है कि अक्सर सुबह के वक्त भी घरों के बाहर बल्ब जलता दिखाई देता है। अगर दो दिन तक घर के बाहर बल्ब जलता दिखाई दिया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। एसईसीएल के कर्मचारियों में इस फरमान को लेकर नाराजगी है। कर्मचारी इसे प्रबंधन का तुगलकी फरमान बता रहे हैं।

आपको बता दें कोरिया जिले में एसईसीएल की कोयला खदानें हैं। प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए यहां बड़ी संख्या में सरकारी क्वार्टर बनाए हैं, जिनमें कर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें : कुतुब मीनार का नाम किया जाए विष्णु स्तंभ, हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Related post

छत्तीसगढ़ में गैंगवार: कोल माइंस पर वर्चस्व की लड़ाई, ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोप- पुलिस खड़े देखते रही.. इलाके में आक्रोश

छत्तीसगढ़ में गैंगवार: कोल माइंस पर वर्चस्व की लड़ाई,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कोल माइंस को लेकर हुई गैंगवार में एक ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी…
संगीन के साए में हसदेव अरण्य में फिर जंगल कटाई की सुगबुगाहट, विरोध में जनआंदोलन की तैयारी

संगीन के साए में हसदेव अरण्य में फिर जंगल…

Spread the loveछत्तीसगढ़ बचाओ आन्दोलन ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन के लिए जंगल की कटाई की पुनः तैयारियों की…
उत्तर कोरियाई तानाशाह की अमेरिका को धमकी, बोला – महंगी कीमत चुकानी पड़ेगी

उत्तर कोरियाई तानाशाह की अमेरिका को धमकी, बोला –…

Spread the loveअमेरिका के निचल सदन की स्पीकर नैसी पैलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनातनी…