• 08/12/2023

कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर आयकर छापे में मिला खजाना, ट्रक में भरकर ले गए नोट, 36 मशीनों से अब तक 220 करोड़ की गिनती

कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर आयकर छापे में मिला खजाना, ट्रक में भरकर ले गए नोट, 36 मशीनों से अब तक 220 करोड़ की गिनती
Spread the love

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आयकर की छापेमारी में बड़े पैमाने पर नोट मिले हैं। अब तक 220 करोड़ से ज्यादा के नोटों की गिनती हो चुकी है। लेकिन अभी भी नोटों की गिनती बाकी है। आयकर विभाग की टीम ने सांसद से जुडे झारखंड और ओडिशा में छापेमारी कर रही है। बरामद रकम ओडिशा के बलांगीर शराब कंपनी से हुई है। ये शराब कंपनी सांसद के परिवार का है।

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने मीडियो से बात करते हुए बताया कि 156 बैग में से केवल 6-7 बैग की गिनती हुई और इनमें 20 करोड़ रुपए निकले। इससे पहले गुरुवार तक 200 करोड़ रुपए कैश की गिनती हो चुकी थी।

बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कम्पनीज के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान ये रकम बरामद की गई है। छापे के दौरान 9  अलमारियां मिली जिसमें 500, 200 और 100 के नोटों की गड्डियां भरी हुई थी। इन्हें 157 बैगों में भरा गया। बैग कम पड़ने के बाद इन्हें बोरों में भरा गया। जिसके बाद ट्रक में डालकर इन्हें बैंक पहुंचाया गया। जहां इनकी गिनती की जा रही है।

आयकर विभाग के अधिकारी के मुताबिक 36 मशीनों से नोटों की लगातार गिनती की जा रही है। नोट इतने ज्यादा हैं कि गिनती में वक्त लग रहा है।

आपको बता दें आयकर विभाग ने ओडिशा के भुवनेश्वर, राउरकेला, बलांगीर, संबलपुर, टिटलागढ़ और सुंदरगढ़ में एक साथ छापामार कार्रवाई की है। आयकर की टीम ने पलासापल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड पर भी पेमारी की थी। बौध डिस्टलरी और बलदेव साहू ग्रुप के बीच पार्टनरशिप भी बताई जा रही है।

Related post

बड़ी कामयाबी: नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानिए कैसे खाकी की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी

बड़ी कामयाबी: नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,…

Spread the loveरायगढ़। जिले में नकली शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम धनागर में…
CG – स्कूल खुलते ही 8 शिक्षकों को शो-काॅज नोटिस जारी,जाने पूरा मामला..!!

CG – स्कूल खुलते ही 8 शिक्षकों को शो-काॅज…

Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रवेशोत्सव के बीच लापरवाही बरतने वाले आठ शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।…
दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के चक्कर में चली गई महिला की जान

दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के…

Spread the loveरायगढ़। रायगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया…