• 09/09/2022

छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी IT की रेड जारी, इस कारोबारी के यहां से मिले बेहिसाब नगदी

छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी IT की रेड जारी, इस कारोबारी के यहां से मिले बेहिसाब नगदी
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है.

आईटी ने दूसरे दिन एसकेए ग्रुप संचालक के भाई के यहां छापा मारा. जहां बिलासपुर स्थित घर 1 करोड़ 11 लाख बेहिसाब नगदी मिली है. अबतक आईटी की टीम ने 3 करोड़ 11 लाख नगदी जब्त कर चुकी है.

बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान के दौरान 10 बैंक लॉकरों का खुलासा हुआ है. जिसको आईटी ने पीओ लगाकर लॉकर को सील कर दिया है. जिसे जल्द खोला जाएगा.

बता दें कि रायपुर के 2, रायगढ़ के 1 परिसरों की तलाशी पूरी हो चुकी है. जबकि अंबिकापुर और जगदलपुर में खनिज अधिकारियेां की घर आईटी की कार्रवाई जारी है.

Related post

Breaking News: CG में माइनिंग अधिकारी के ठिकानों पर IT का छापा, मचा हड़कंप

Breaking News: CG में माइनिंग अधिकारी के ठिकानों पर…

Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है. आयकर विभाग की टीम ने इस बार…