• 06/11/2024

स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, 15 फीट हवा में उछला ढाई साल का मासूम

स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, 15 फीट हवा में उछला ढाई साल का मासूम
Spread the love

जबलपुर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिसमें ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार अग्रवाल परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता सौरभ अग्रवाल की गोद में बैठे ढाई वर्षीय प्रणीत की मौके पर मौत हो गई।

हादसे के दौरान मासूम की मां सुरभि स्कूटी चला रही थी। दंपति की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दंपति और मासूम प्रणीत को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चक्काजाम करते हुए आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चला रहे चालक ने तुरंत गाड़ी को बैक करते हुए मासूम को कुचल दिया था। हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे को कुचलते के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर स्कूटी को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में पति-पत्नी घायल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर लिया है। सूचना कुकरी पुलिस चौकी पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…