• 06/11/2024

पति से परेशान हाई टेंशन तार के टावर पर चढ़ी पत्नी, 40 फीट नीचे कूदने की देने लगी धमकी…

पति से परेशान हाई टेंशन तार के टावर पर चढ़ी पत्नी, 40 फीट नीचे कूदने की देने लगी धमकी…
Spread the love

अभी तक पुरुषों के टॉवर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने की खबरें आती रही हैं, लेकिन कोरिया जिले में पति के शक से आजिज विवाहिता हाईटेंशन तार के टॉवर पर चढ़ गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर उतारा गया।

ये हाईवोल्टेज ड्रामा कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक और तानों से परेशान पत्नी सविता तिग्गा पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टॉवर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने उसे समझा- बुझाकर नीचे उतारा। वहीं पुलिस ने उसकी समस्या को सुनकर पति को समझाया, तब मामला शांत हुआ।

महिला सविता तिग्गा ने बताया कि, उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करता है। जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। सविता ने बताया कि, पति के इस रवैये से तंग आकर वह पति को बिना बताए मायके चली गई थी। मायके से लौटने के बाद पति के ताने बर्दाश्त नहीं हुआ तो टॉवर पर चढ़कर कूदने की ठान ली।

Related post

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के हुए तबादले…देखें लिस्ट..!!

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पदस्थ आयकर निरीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। सूची में सैकड़ों अधिकारियों के…
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने…

Spread the loveकृषि अवशेष, गोबर और जैविक अपशिष्ट से तैयार होगी हरित ऊर्जा, किसानों की आय बढ़ाने और निवेश को मिलेगा…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 64 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले…

Spread the loveरायपुर, 23 जून 2026/ उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर  गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा…