• 04/07/2024

बड़ा हादसा: पढ़ाई कर रहे बच्चों पर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, कई बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बड़ा हादसा: पढ़ाई कर रहे बच्चों पर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, कई बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से पढ़ाई कर रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस का बड़ा खुलासा: कलयुगी मां ने ही दूधमुंही बच्ची को कुएं में फेंका, बेटे को देना चाहती थी जन्म 

घटना जगदलपुर जिले के दरभा इलाके के छोटे गुडरा की है। यहां स्थित प्रायमरी स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर पढ़ाई कर रहे बच्चों पर ही गिर गया। इस हादसे में 5 बच्चे बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को तुरंत तोकापाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी बच्चों के अभिभावकों को दी गई। जिसके बाद वे भी अस्पताल पहुंचे। वही सूचना मिलते ही कलेक्टर विजय दयाराम भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल जाना

इसे भी पढ़ें: जान ले सकती है पानीपुरी-गुपचुप, सरकार बैन लगाने की कर रही तैयारी