• 19/11/2022

जेल में भी मौज : तिहाड़ में बंद मंत्री सत्येन्द्र जैन के VIDEO से मचा हंगामा

जेल में भी मौज : तिहाड़ में बंद मंत्री सत्येन्द्र जैन के VIDEO से मचा हंगामा
Spread the love

दिल्ली की तिहाड़ जेल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन अपने पैरों में मसाज करवा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तिहाड़ जेल का है और उसमें नजर आ रहे शख्स सत्येन्द्र जैन ही है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि जैन बिस्तर पर लेटे हुए हैं और एक शख्स उनके पैरों में तेल लगाकर मसाज दे रहा है। यह वीडियो 13 सितंबर 2022 का है। दावे के मुताबिक वीडियो जेल के सेल नंबर 4 ब्लॉक A का सीसीटीवी फुटेज है। इससे पहले ईडी ने भी दावा किया था कि सत्येन्द्र जैन को जेल के भीतर वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। ईडी ने इसे लेकर कोर्ट में एक हलफनामा भी दाखिल किया था।

वीडियो आने के बाद दिल्ली की सियासी फिजा गर्म हो चुकी है। बीजेपी ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि जेल में मंत्री सजा नहीं काट रहे बल्कि मौज काट रहे हैं। वीडियो में वे किस तरह की फाइल चेक कर रहे हैं। इन सबकी जांच होनी चाहिए।

देखिए वीडियो

 

इसे भी पढ़ें : सावरकर के बचाव में उतरी BJP का महात्मा गांधी पर बड़ा अटैक, राष्ट्रपिता की कथित दो चिट्ठियां लाई सामने, गांधी को बताया…

Related post

Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर इंदिरा के हत्यारे के बेटे ने भी जीता चुनाव, जेल में रहकर हासिल की फतह

Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। लेकिन इन सबके बीच जेल में बंद कुछ ऐसे प्रत्याशी भी…
ED Breaking: CM की बेटी की भी होगी गिरफ्तारी? ED ने समन भेज इस दिन किया तलब

ED Breaking: CM की बेटी की भी होगी गिरफ्तारी?…

Spread the loveदिल्ली शराब घोटाला के मामले में केन्द्रीय एजेंसियों CBI और ED की कार्रवाई लगातार जारी है। जेल में बंद…
VIDEO : जेल में भी मंत्री जी के ठाठ, लॉकअप में मसाज के बाद होटल का खाना खाते आए नजर, बीजेपी बोली- जैसे किसी रिसॉर्ट में हैं

VIDEO : जेल में भी मंत्री जी के ठाठ,…

Spread the loveतिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में…