- 27/07/2024
भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 बच्चों सहित एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत


जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गहरे खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 बच्चे भी शामिल हैं।
घटना अनंतनाग जिले के कोकरनाग के डक्सुम इलाके के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मारुति कार जम्मू के किश्तवाड़ की तरफ से आ रही थी। डक्सुम के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाएं, एक पुरुष और 8 बच्चों की मौत हो गई।
हादसे में मारे गए लोग
1. इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45
2. अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40
3. रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40
4. अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 12
5. अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10
6. अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6
7. मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16
8. मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8