• 23/01/2024

Bharat Ratna Award: कर्पूरी ठाकुर को दिया जाएगा भारत रत्न, जानिए कौन हैं

Bharat Ratna Award: कर्पूरी ठाकुर को दिया जाएगा भारत रत्न, जानिए कौन हैं

केन्द्र सरकार ने भारत रत्न का ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलेगा। उन्हें मरणोपरातं भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। 24 जनवरी को उनकी जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर यह ऐलान किया गया है।

कर्पूरी ठाकुर को पिछड़ों का मसीहा कहा जाता है। उन्हें बिहार के जननायक के तौर पर जाना जाता है। वे कुछ-कुछ समय के लिए दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री के तौर पर उनका पहला कार्यकाल दिसंबर 1970 से जून 1971 तक था। वहीं वे दूसरी बार दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।