• 01/09/2023

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर मोदी सरकार ने बनाई समिति, पूर्व राष्ट्रपति को होंगे अध्यक्ष

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर मोदी सरकार ने बनाई समिति, पूर्व राष्ट्रपति को होंगे अध्यक्ष
Spread the love

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर लंबे समय से चली आ रही बहस के बीच केन्द्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केन्द्र सरकार ने ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। कमेटी कानून के उन सभी पहलुओं का अध्ययन करेगी और विचार करेगी और ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की संभावनाओं का पता लगाएगी। इसके अलावा कमेटी इस मामले में लोगों से उनकी राय भी लेगी।

इस कमेटी में कौन-कौन शामिल होगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। केन्द्र सरकार बाद में इसे लेकर अधिसूचना जारी करेगी।

आपको बता दें केन्द्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा की अलग-अलग बैठकें होंगी। ये पांच दिनों का पूर्ण सत्र होगा, इसमें पांच बैठकें होंगी।  सूत्रों का दावा है कि केन्द्र सरकार इस दौरान एक देश एक चुनाव पर कोई बिल ला सकती है।

आपको बता दें यह पहला मौका होगा जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने दोनों कार्यकाल में विशेष सत्र बुलाया हो। इसके पहले 30 जून 2017 को देश में GST लागू करने के लिए आधी रात को लोकसभा और राज्यसभा की विशेष संयुक्त बैठक बुलाई थी।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…