• 24/08/2024

ट्रेनी डॉक्टर से रेप या गैंगरेप, बाहर आएंगे सारे राज! आरोपी संजय राय सहित 7 का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू

ट्रेनी डॉक्टर से रेप या गैंगरेप, बाहर आएंगे सारे राज! आरोपी संजय राय सहित 7 का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू
Spread the love

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया। मुख्य आरोपी संज्य राय सहित 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कर सच का पता लगाने की कोशिश शुरू हो गई है।

मुख्य आरोपी संजय राय का जेल में टेस्ट किया जा रहा है। जबकि सीबीआई के दफ्तर में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष, ट्रेनी डॉक्टर के साथ वारदात  की रात आखरी बार साथ रहने वाले 4 डॉक्टर और 1 सिविल वालंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है।

पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान सवालों के जवाब दिए जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है। इससे यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या फिर झूठ। पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दिल्ली के केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) से ‘पॉलीग्राफ’ विशेषज्ञों का एक दल कोलकाता पहुंच गया है।

इन सवालों के सीबीआई तलाश रही जवाब

सीबीआई ये जानना चाहती है कि आखिर उस रात को क्या हुआ था? ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में उनका किसी तरह का कोई रोल था? इस वारदात में आरोपी संजय राय के अलावा क्या और भी लोग शामिल थे? वारदात के बाद  क्या उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ या मिटाने की कोशिश की थी?

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…