• 24/08/2024

केंद्रीय गृहमंत्री की CG में नक्सल प्रभावित राज्यों के DGP और अफसरों के साथ बैठक, शाह की इस रणनीति से बैकफुट पर माओवादी

केंद्रीय गृहमंत्री की CG में नक्सल प्रभावित राज्यों के DGP और अफसरों के साथ बैठक, शाह की इस रणनीति से बैकफुट पर माओवादी
Spread the love
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों की समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित सभी सातों राज्यों के प्रमुख्य अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक में पिछले 6 महीने के भीतर नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की भी समीक्षा की जाएगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। उनके अलावा नक्स्ल प्रभावित राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी बैठक में शामिल हैं। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र द्वारा बनाई गई रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ में साय सरकार माओवाद के खिलाफ आक्रामक तरीके से अभियान छेड़ रखी है। पिछले कई महीनों में फोर्स ने लगातार ऑपरेशन चलाकर सैकड़ों माओवादियों को मार गिराया है। फोर्स की आक्रामकता के बाद छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में माओवादी सरेंडर कर रहे हैं।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…