• 17/11/2022

श्रद्धा की तरह कविता की भी हत्या, सिर काटकर प्रेमी अबु बकर ने शरीर के किए कई टुकड़े और नाले में बहा दिया

श्रद्धा की तरह कविता की भी हत्या, सिर काटकर प्रेमी अबु बकर ने शरीर के किए कई टुकड़े और नाले में बहा दिया
Spread the love

श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। श्रद्धा की तरह ही अब एक और लड़की कविता की उसके प्रेमी ने बर्बरता से हत्या कर दी। हत्यारे ने अपनी प्रेमिका का सिर काटकर उसके शव के कई टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बांग्लादेश का है यहां कविता नाम की एक हिन्दू लड़की और मुस्लिम युवक अबु बकर के बीच प्रेम सबंध था। लेकिन दोनों के बीच पिछले कई दिनों से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद अबु बकर ने अपनी प्रेमिका कविता का बर्बरता के साथ कत्ल कर दिया। आरोपी ने उसका सर कलम कर धड़ से अलग कर दिया। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। जिसके बाद आरोपी ने उसे नाले में बहा दिया।

इसे भी पढ़ें : LOVE, SEX और धोखा: लिव-इन-रिलेशनशिप में बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ सालों तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर 2-2 बार कराया अबॉर्शन, फिर शादी से मुकरा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे। अबु बकर शादीशुदा होने के बाद भी कविता को अपने प्यार के जाल में फंसाया। आरोपी ने उसे कभी नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। लेकिन कविता को एक दिन सच्चाई पता चल गई। जिसके बाद दोनों के बीच इसे लेकर झगड़े होने लगे।

प्रेमिका से धोखा करने के बाद अबु बकर ने उसे अब अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। जिसके तहत उसने पहले उसका सिर काटकर धड़ से अलग किया फिर उसने उसके शरीर के तीन टुकड़े किए और उसे एक बैग में रखकर नाले में बहा दिया।

आपको बता दें दिल्ली में श्रद्धा वाकर अपने प्रेमी आफताब के साथ परिवार के विरोध के बावजूद लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आफताब ने उसकी हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें एक फ्रीज में स्टोर कर रख दिया। आरोपी 18 दिन तक रोज रात में 2 बजे घर से निकलकर इन टुकड़ों को फेंका करता था। मामले में पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : देखें पुलिस और बीजेपी के गुंडे आप उम्मीदवार को कैसे घसीट रहे हैं – Video शेयर कर राघव चड्डा ने किया ट्वीट

इसे भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत : आफताब ने प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, फ्रिज में छुपाकर रखी लाश, 18 दिन फेंकते रहा लाश के टुकड़े 

Related post

CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की तरह छत्तीसगढ़ में पत्नी की बर्बर हत्या, शव के 6 टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाया

CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की…

Spread the loveदिल्ली की श्रद्धा वाल्कर और निक्की यादव हत्याकांड की तरह ही छत्तीसगढ़ से भी एक दिल दहला देने वाला…
श्रद्धा हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा: हत्या से कुछ देर पहले की चैट आई  सामने, 18 मई को श्रद्धा ने अपने दोस्त को किया था ये मैसेज

श्रद्धा हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा: हत्या से…

Spread the loveश्रद्धा हत्याकांड में रोजाना कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच पुलिस को एक और अहम सुबूत हाथ…
श्रद्धा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: श्रद्धा ने 2020 में जताई थी हत्या की आशंका, मुंबई पुलिस से की थी शिकायत, लेटर आया सामने…

श्रद्धा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: श्रद्धा ने 2020…

Spread the loveश्रद्धा हत्याकांड में रोजाना कई खुलासे हो रहे हैं. लेकिन मामले में बुधवार को सबसे चौंकाने वाली एक खबर…