• 01/03/2024

Lok Sabha Election Survey: NDA और INDIA दोनों के लिए आई हैरान करने वाली खबर

Lok Sabha Election Survey: NDA और INDIA दोनों के लिए आई हैरान करने वाली खबर
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान होने में अब कुछ ही वक्त शेष है। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह से पहले चुनाव की घोषणा हो सकती है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इन सबके बीच चुनावी सर्वे का भी दौर शुरू हो गया है। अब जी न्यूज और मैट्रिज का ओपिनियन पोल सामने आया है।

यह ओपिनियन पोल 5 फरवरी से 27 फरवरी के बीच 543 लोकसभा सीटों पर कराया गया। इस पोल में 1 लाख 67 हजार 843 लोगों से बातचीत कर उनकी राय जानी गई। इस ओपिनियन पोल में 87,000 पुरुष और 54,000 महिलाओं से सवाल पूछे गए। इसके अलावा पोल में पहली बार मतदान करने वाले 27,000 युवा मतदाताओं की राय भी ली गई।

2024 में किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

इस पोल के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को पर्याप्त बहुमत मिल सकता है। एनडीए के खाते में 377 सीटें आ सकती है, वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA को 93 सीटें मिल सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि यूपीए को सिर्फ 90 सीट मिली थी।

पोल में NDA गठबंधन का वोट शेयर बढ़ सकता है। 2019 के चुनाव की तुलना में एनडीए के वोट शेयर में 5 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। एनडीए को इस बार कुल 43.6 प्रतिशत तक वोट शेयर मिल सकता है। 2019 के चुनाव में यह 38.4 फीसदी था।

वहीं इंडिया गठबंधन का वोट शेयर 27.7 प्रतिशत तक रह सकता है। 2019 के चुनाव में यूपीए को 26.6 फीसदी वोट मिले थे। 2019 में एनडीए और यूपीए से अलग अन्य दलों का वोट शेयर 35.2 प्रतिशत था। इस बार यह 24.9 प्रतिशत तक जा सकता है।

यहां मिल सकती NDA को बड़ी जीत

सर्वे में उत्तर पूर्व और पश्चिम भारत के प्रमुख क्षेत्रों में एनडीए को बड़ी जीत मिल सकती है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों से INDIA गठबंधन के लिए अच्छी खबर आ सकती है।

Related post

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार…

Spread the loveधमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही…
CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24 लाख कैश और नक्सलियो का डंप हथियार जब्त

CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24…

Spread the loveनारायणपुर।  नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब उनके पीछे छोड़ गए सामग्रियों को ढूंढने में सुरक्षाबल जुटी हुई…
ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का…

Spread the loveबिलासपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सरकारी…