• 01/03/2024

महादेव सट्टेबाजी ऐप: ED ने 580.78 करोड़ रुपये किए फ्रीज, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में छापा

महादेव सट्टेबाजी ऐप: ED ने 580.78 करोड़ रुपये किए फ्रीज, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में छापा
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 580 करोड़ रुपये फ्रीज किए हैं। इसके अलावा ईडी ने 1.86 करोड़ रुपये नगदी और 1.78 करोड़ के कीमती सामान भी जब्त किया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, गुरूग्राम और इंदौर में की है। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के कई नेता और अधिकारी ईडी के राडार पर हैं।

महादेव ऐप मामले में ईडी अब तक 1296.05 करोड़ रुपये/ प्रॉप्रटी फ्रीज और जब्त कर चुकी है। इस मामले में जांच एजेंसी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले ईडी ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पश्चिम बंगाल सहित 15 ठिकानों पर पर छापा मारा था।

इसे भी पढ़ें: 43 की मौत: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 43 की मौत, जान बचाने कई लोग बिल्डिंग से कूदे 

भारत से विदेशों में पैसे कर रहे थे ट्रांसफर

आपको बता दें महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। ये दोनों दुबई शिफ्ट हो गए हैं और वहां से सट्टेबाजी ऐप चला रहे हैं। कई देशों में अलग-अलग नाम से फ्रेंचाइजी 70 से 30 परसेंट प्रॉफिट मार्जिन पर दी गई थी। ये अन्य कई बैटिंग एप में भी पार्टनर थे। इन सभी ऐप से होने वाली  कमाई को फर्जी बैंक अकाउंट और हवाला के जरिए दुबई ट्रांसफर किया जा रहा था।

जांच में क्या पता चला?

महादेव ऐप मामले में देश के कई राज्यों में ईडी  की जांच जारी है। जांच  के दौरान ईडी को पता चला कि कोलकाता का एक बड़ा हवाला कारोबारी हरिशंकर टिब्बरवाल दुबई में रहकर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के इस अवैध कारोबार को आगे बढ़ा रहा है। जिसके बाद ईडी की टीम ने हरिशंकर और उसके करीबियो के ठिकानों पर दबिश दी। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ, वह खुद Sky Exchange के नाम से अपना एक अलग बैटिंग ऐप भी चला रहा था।

इस सट्टेबाजी ऐप से होने वाली कमाई को वह भारतीय शेयर बाजार में FPI रूट्स से इन्वेस्ट कर रहा था। इसके अलावा उसने फर्जी कंपनी बनाकर अपने कई साथियों को डायरेक्टर और कर्मचारी बनाया था। जिनके जरिए वह स्टॉक मार्केट में पैसों को इन्वेस्ट कर रहा था।

ईडी ने हरिशंकर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 580.78 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: ED Raid: छत्तीसगढ़ में दो पूर्व मंत्री के करीबियों और जनपद सीईओ के ठिकानों पर ईडी का छापा 

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…