• 22/02/2024

कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन पर बनी सहमति, इन सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन पर बनी सहमति, इन सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव
Spread the love

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन के लिए सीटों पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच 4 और 3 सीटों पर सहमति बन गई है। आप 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। दिल्ली के अलावा हरियाणा और गुजरात में भी सीटों पर सहमति बन गई है। हरियाणा में कांग्रेस AAP को एक और गुजरात में 2 सीटें देने के लिए राजी हो गई है। जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर CBI छापा, PM मोदी के हैं आलोचक 

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं आप नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

एमपी और यूपी में बनी बात

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने यूपी और मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव  के लिए गठबंधन का ऐलान किया था। यूपी में कांग्रेस 17  सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सपा को एक सीट दी है।

इसे भी पढ़ें: VIP कल्चर खत्म, ट्रैफिक सिग्नल पर रुकेगा CM का काफिला, जनता को जाम से मिलेगी मुक्ति

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…