• 04/06/2024

Lok Sabha Result: यूपी में बड़ा उलटफेर, छग में बीजेपी 8, कांग्रेस 3 पर.. सरोज पाण्डेय, स्मृति ईरानी पीछे

Lok Sabha Result: यूपी में बड़ा उलटफेर, छग में बीजेपी 8, कांग्रेस 3 पर.. सरोज पाण्डेय, स्मृति ईरानी पीछे

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2024 की गिनती चल रही है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटों की टक्कर जारी है। एनडीए गठबंधन 289सीटों पर और इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी गठबंधन को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश से लगता नजर आ रहा है। यहां बीजेपी 37 और इंडिया गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रही है। अमेठी से स्मृति इरानी 24 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी सभी 29 सीटों पर आगे है। यहां कांग्रेस पीछे चल रही है।

वहीं छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 8 में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कोरबा से बीजेपी की सरोज पाण्डेय पीछे चल रही हैं।