- 06/06/2024
Rape: 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत, अस्पताल के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म


मध्य प्रदेश से एक दो साल की बच्ची से हैवानियत की खबर सामने आ रही है। पड़ोस में रहने वाले एक दरिंदे ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने-चीखने पर उसकी मां पहुंच और बच्चे को शैतान के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद मासूम की तबियत बिगड़ गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत देखेने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर के नौगांव का है। दरिंदे की पहचान टीबी अस्पताल में काम लैब अटेंडेंट के पद पर काम करने वाले राजा शुक्ला उर्फ हर्षवर्धन के तौर पर हुई है।
बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार 3 जून की शाम साढ़े 7 बजे वह घर पर खाना बना रही थी और बच्ची बाहर खेल रही थी। राजा शुक्ला आया और बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। बच्ची की रोने-चीखने की आवाज आई तो उसने जाकर देखा कि राजा शुक्ला बच्ची के साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद बच्ची को घर लेकर आ गई। बच्ची की हालत देखकर उसे अस्पताल ले गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी हर्षवर्धन उर्फ राजा शुक्ला के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।