• 21/02/2024

विधायक पिता ने बेटे की हत्या पर सदन से मांगा न्याय, गृहमंत्री ने की CBI जांच की घोषणा, बिरनपुर हिंसा मामले में बड़ी घोषणा

विधायक पिता ने बेटे की हत्या पर सदन से मांगा न्याय, गृहमंत्री ने की CBI जांच की घोषणा, बिरनपुर हिंसा मामले में बड़ी घोषणा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा की जांच अब सीबीआई करेगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज विधानसभा में इसकी घोषणा की।

दरअसल बेमेतरा के साजा से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने का मामला सदन में उठाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार से सवाल किया कि भूनेश्वर साहु की हत्या में 36 आरोपियों का नाम आया था। 12 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया। बाकि के आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले में सरकार द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है। चालान भी पेश कर दिया गया है।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि अंजोर यदू की वजह से माहौल बिगड़ा, उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? गांव के विशेष समुदाय के लोगों से हथियार जब्त क्यों नहीं किया गया?

जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि गांव में कोई भी अवैध हथियार नहीं है। एक बार फिर से गांव की तलाशी ली जाएगी।

ईश्वर साहू ने कहा कि मुझे कब तक न्याय मिलेगा?

जवाब में गृहमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपको न्याय मिलेगा और उसके लिए जो भी कार्यवाही करनी होगी वो की जाएगी।

ईश्वर साहू ने पूछा क्या मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी।

जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि एसआईटी जांच चल रही है। जिसके बाद गृहमंत्री ने मामले की सीबीआई जांच कराने की घोषणा कर दी।

आपको बता दें ईश्वर साहू बिरनपुर हिंसा में मारे गए भूनेश्वर साहू के पिता हैं।

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…