• 07/09/2022

Monkeypox: इस देश में मंकीपॉक्स के 20 हजार से अधिक मामले, अब तक 50 राज्यों में फैला वायरस

Monkeypox: इस देश में मंकीपॉक्स के 20 हजार से अधिक मामले, अब तक 50 राज्यों में फैला वायरस
Spread the love

कोरोनावायरस के बाद मंकीपॉक्स दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. अफ्रीका से निकला यह वायरस अब अमेरिका में बड़ा रूप ले रहा है. अमेरिका में लगातार मंकीपॉक्स का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) देश में मंकीपॉक्स के 20 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि की है.

सीडीसी के मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में मंकीपॉक्स के 20 हजार 733 मामलों की पुष्टि हुई है. आंकड़ों के अनुसार कैलिफोर्निया में सबसे अधिक 3 हजार 833 मामले है. उसके बाद न्यूयॉर्क में 3 हजार 526 और फ्लोरिडा में 2 हजार 126 है.

गौरतलब है कि अमेरिका के वाइयोमिंग राज्य में मंकीपॉक्स का पहला मामला मिलने के बाद सभी 50 राज्यों में वायरस फैल गया है. अमेरिका में पहला मामला 19 मई को सामने आया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को चार अगस्त को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था.

मंकीपॉक्स एक जूमोटिक वायरस है. जिसमें चेचक यानी स्मॉल पॉक्स जैसे कुछ लक्षण नजर आते हैं, इसलिए मंकीपॉक्स संक्रमण को रोकने के लिए दो टीके लगाए जा रहे हैं. ज्यादातर लोगों को JYNNEOS वैक्सीन लगाया जा रहा है. जिसे मंकीपॉक्स और चेचक रोग दोनों को रोकने के लिए अनुमोदित किया गया है.

Related post

बड़ा खुलासा: ..तो कोरोना की इस वैक्सीन की वजह से आ रहा है हार्ट अटैक! कंपनी ने कोर्ट में कबूला TTS की बात, पढ़िए पूरी खबर

बड़ा खुलासा: ..तो कोरोना की इस वैक्सीन की वजह…

Spread the loveकोरोना महामारी के बाद भारत में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बुजुर्गों से लेकर…
कोविड वैक्सीन से बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा? WHO की पूर्व चीफ साइंटिस्ट ने किया खुलासा

कोविड वैक्सीन से बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा? WHO…

Spread the loveबीते कुछ महीनों से हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खास तौर पर युवाओं…
भीमा-कोरेगांव : स्टैन स्वामी को फंसाने के लिए कंप्यूटर में प्लांट किए गए थे सबूत, अमेरिकी फॉरेंसिक फर्म का दावा

भीमा-कोरेगांव : स्टैन स्वामी को फंसाने के लिए कंप्यूटर…

Spread the loveभीमा-कोरेगांव मामले में स्टैन स्वामी की गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिका की एक फॉरेंसिक फर्म…