• 20/12/2023

Breaking: नंद कुमार साय ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, करेंगे घर वापसी या..?

Breaking: नंद कुमार साय ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, करेंगे घर वापसी या..?
Spread the love

वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे विधानसभा  चुनाव से कुछ महीने पहले ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्हें सीएसआईडीसी का चेयरमैन बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद साय कुनकुरी से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली थी। बाद में उऩ्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी।

राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि साय कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

आपको बता दें साय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही सांसद और विधायक भी रह चुके हैं। मोदी सरकार 1.0 में उऩ्हें राष्ट्रीय जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि बाद में पार्टी के भीतर उपेक्षित महसूस होने के बाद कुछ महीने पहले बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Related post

पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, पीएम मोदी बोले- जनता की पहली पसंद बनेगा गठबंधन

पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल,…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने पर…
CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! तीन कंपनियां खोलेंगी रोजगार के द्वार….

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Spread the loveदंतेवाड़ा। जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर प्रक्रिया, सभी विभागों के लिए GePNIC पोर्टल अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों और अन्य विभागीय कामों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव…