• 16/09/2023

बड़ी खबर: 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी नक्सली गिरफ्तार, झीरम-ताड़मेटला सहित कई बड़ी वारदातों का है मास्टरमाइंड

बड़ी खबर: 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी नक्सली गिरफ्तार, झीरम-ताड़मेटला सहित कई बड़ी वारदातों का है मास्टरमाइंड
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देने का मास्टर माइंड माओवादी को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए माओवादी के ऊपर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपी नक्सली का नाम संजय दीपक राव उर्फ विजय है। जो कि नक्सलियों के सेन्ट्रल कमेटी का सदस्य है। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार माओवादी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल सहित दक्षिण के राज्यो में सक्रिय था।

गिरफ्तार किया गया माओवादी इलाज के लिए हैदराबाद गया था। मुखबीर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि बड़ी नक्सल घटनाओं के लिए माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के लीडर्स जो प्लानिंग करते थे उस टीम में वह भी शामिल रहता था। वह छत्तीसगढ़ में हुई कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड था। उन वारदातों में ताड़मेटला, झीरम कांड और रानी बोदली में हुई नक्सली घटनाएं शामिल है।

तेलंगाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी हुई है। जिसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ के लिए तेलंगाना जा सकती है।

Related post

BIG BREAKING : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- युवाओं की भावनाओं का सम्मान

BIG BREAKING : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के…

Spread the love नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।…
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य…

Spread the loveरायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप आज जगदलपुर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय वन…
CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने 5 साल पूरे होने पर दी थी पार्टी…गाना गाते समय हार्ट-अटैक से हुई मौत…

CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने…

Spread the loveबिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से प्रोफेसर की मौत…