• 16/09/2023

कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस, मृत्यु दर 40-70 फीसदी के बीच

कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस, मृत्यु दर 40-70 फीसदी के बीच
Spread the love

केरल में कोरोना से भी ज्यादा भयावह वायरस ने अपनी आमद दे दी है। राज्य में अब तक इस निपाह वायरस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 4 लोग संक्रमित हैं। इन सबके बीच आई आईसीएमआर की रिपोर्ट डराने वाली है।

आईसीएमआर के डीजी राजीव बहल ने कहा कि निपाह वायरस में मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच है। उन्होंने कहा, “साल 2018 में हमने ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोन एंटीबॉडी की कुछ डोज लीं थीं। फिलहाल ये डोज सिर्फ 10 मरीजों के लिए उपलब्ध हैं. 20 और डोज खरीद रहे हैं। लेकिन ये दवाई संक्रमण के शुरुआती दौर में देनी होती है।”

राजीव बहल ने बताया कि इस वायरस की जद में आने वाले 100 लोगों में से 40 से 70 लोगों की जान जाने का खतरा है। कोरोना संक्रमण में मृत्यु दर सिर्फ 2-3 प्रतिशत ही थी। जबकि निपाह वायरस से संक्रमित लोगों की मृत्यु दर कोरोना की तुलना में कई गुना ज्यादा है। निपाह संक्रमण से मृत्यु दर 40 से 70 प्रतिशत के बीच है।

केरल में फैला निपाह वायरस बांग्लादेशी स्ट्रेन है। केरल में निपाह से अब 2 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस वेरियंट की संक्रामकता कम है लेकिन मृत्यु दर ज्यादा है। WHO के मुताबिक इस वायरस का इस वायरस का कोई इलाज या वैक्सीन नहीं है। ऐसे में बचाव ही उपाय है।

Related post

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30…
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न…

Spread the loveतिल्दा नेवरा।  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन,औऱ पूरेना मे 70 लाख रुपए के…
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों…