• 06/06/2024

नक्सलियों का पुलिस कैम्प पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई BGL दागे

नक्सलियों का पुलिस कैम्प पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई BGL दागे

Follow us on Google News

एंटी नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। बुधवार को नक्सलियों ने कोहकमेटा के इरकभट्टी कैम्प में BGL से हमला किया और घने जंगल की आड़ में भाग निकले। हमले में कैम्प और जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को नक्सलियों ने कोहकमेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव स्थापित इरकभट्टी कैम्प में 4 देशी बीजीएल दागा। जिनमें से केवल 1 बीजीएल फटा है। हमले के बाद कैम्प में तैनात जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले।

नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ में लगातार नक्सल गतिविधियां देखने को मिल रही है। बीते दिनों इस क्षेत्र में पुलिस जवानों ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन करके नक्सलियों पर हमला किया था।

क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से भी नक्सली बौखलाए हुए हैं। इरकभट्टी से कुतुल तक पक्की सड़क व सभी नालों में पुल- पुलिया का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इससे बौखलाए नक्सली अब जवानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।