• 02/11/2022

माता-पिता ने बेटे की कराई हत्या, 8 लाख रुपये में दी सुपारी, इस वजह से जन्मदाता बने हत्यारे

माता-पिता ने बेटे की कराई हत्या, 8 लाख रुपये में दी सुपारी, इस वजह से जन्मदाता बने हत्यारे
Spread the love

हैदाराबाद में एक माता-पिता ने 8 लाख रुपये में सुपारी देकर अपने ही बेटे की हत्या करा दी। पुलिस ने मामले में माता-पिता सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया पिता एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ है।

बताया जा रहा है कि साईंराम की लाश 18 अक्टूबर को सूर्यापेट के मूसी नदी से बरामद हुई थी। जाचं के दौरान पुलिस ने पाया कि माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई थी। 10 दिन बाद वो शव का शिनाख्त करने उसी कार से मर्च्यूरी गए थे, जिससे उनका बेटा आखिरी बार जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था।

पुलिस ने माता-पिता से जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उऩका बेटा साईंराम 26 वर्ष का था और उसने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी। शराब पीने का आदी हो गया था। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उनके साथ मारपीट तक करता था। ऐसा नहीं कि उन्होंने उसकी शराब छुड़ाने की कोशिश नहीं की। उसे नशामुक्ति केन्द्र तक में भर्ती कराया लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

बेटे के अत्याचार से तंग आकर उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई। जिसमें उन्होंने मामा सत्यानारायण को भी शामिल कर लिया। मामा ने मिर्यालागुडा मंडल के डी धर्मा, आर रवि, डी साईं, पी अगरगाजू और बीरामबाबू को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। हत्या के लिए सुपारी की रकम 8 लाख रुपये तय हुई। डेढ़ लाख रुपये एडवांस और बाकी के साढ़े 6 लाख हत्या के 3 दिन बाद।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मामा सत्यनारायण और दूसरा आरोपी रवि कार में साईंराम को एक मंदिर ले गए थे। वहां बाकी के आरोपी भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर शराब पी। जब साईराम नशे में धुत्त हो गया तो रस्सी से उसका गला घोंट दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसका शव सूर्यापेट की मूसी नदी में फेंक दिया।

Related post

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर: सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंत्री …
बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन…

Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को…
आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…