• 11/12/2021

कैटरीना और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी को तस्वीरें आई सामने, सोशल मीडिया में मची धूम

कैटरीना और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी को तस्वीरें आई सामने, सोशल मीडिया में मची धूम
Spread the love

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जन्म-जन्म के रिश्ते यानी कि शादी के बंधन में बंध चुके हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में 9 दिसंबर को दोनों स्टार ने शाही तरीके से सात फेरे लेकर अपनी शादी रचाई। दोनों की शादी के बाद अब उनकी नई नई तस्वीरें सामने आ रही है। रिलेशनशिप को लेकर हमेशा खामोश रहने वाली कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ हल्दी रस्म की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है।

कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की तीन तस्वीरों को शेयर की है। एक तस्वीर में वो विक्की कौशल को हल्दी लगाते हुए दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रिश्तेदार उन्हें हल्दी लगा रहे हैं।


विक्की कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। जिसमें कैटरीना और उन्हें हल्दी लगी हुई है और फूलों की बारिश उन पर हो रही है। दूसरी तस्वीर में वो काला चश्मा पहने हुए हैं और लोग बाल्टी से पानी डालकर हल्दी धो रहे हैं। तीसरी तस्वीर में उनके पिता उन्हें हल्दी लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों लव बर्ड ने एक दूसरे को शादी से पहले दो साल तक डेट किया है। दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप का ऑफिशियली अनाउंसमेंट कभी नहीं किया और न ही मीडिया के सामने कभी स्वीकार भी किया।

Related post

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…