• 12/05/2024

जवान ने खुद को मारी गोली, नाइट शिफ्ट के बाद उठाया घातक कदम

जवान ने खुद को मारी गोली, नाइट शिफ्ट के बाद उठाया घातक कदम

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक जवान ने अपनी राइफल से खुद को शूट कर लिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जवान को फिलहाल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक सनी मालाकार रायगढ़ सिटी कोतवाली में पुलिस स्टेशन में तैनात है। वह शनिवार को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद उसने खुद पर हथियार से फायर कर लिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया है।

वारदात की सूचना पर उसे पहले रायगढ़ के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद हालत को देखते हुए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में उसे रेफर किया गया है। आरक्षक के बाईं ओर गंभीर चोटें आई है।