• 31/08/2022

NCRB की रिपोर्ट पर सियासत, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री ने किया पलटवार, कही ये बात…

NCRB की रिपोर्ट पर सियासत, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री ने किया पलटवार, कही ये बात…
Spread the love

भोपाल। NCRB की रिपोर्ट जारी होते ही मध्य प्रदेश में सियासत शुरु हो गई है. बीते रोज जहां कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला था. वहीं आज बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है. गृहमंत्री ने कहा कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है.

दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2021 में हुए अपराध को लेकर रिपोर्ट जारी की है. जिसमें मध्य प्रदेश बच्चों के यौन शोषण के मामले में सबसे टॉप पर है. वहीं कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट ने एक बार फिर शिवराज सरकार के तमाम दावों व सुशासन की पोल खोल कर रख दी है. मध्य प्रदेश जो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म में वर्षों से देश में अव्वल है, उस पर लगा यह दाग अभी भी बरकरार है.’

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है. महान भारत को बदनाम भारत बताने वाले कमलनाथ सदैव देश और प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश में रहते हैं.

गौरतलब है कि एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में देश भर में बाल यौन शोषण के कुल 33 हजार 36 मामले सामने आए थे. इनमें से अकेले एमपी में ही 3515 मामले थे. इसी प्रकार महिलाओं से कुल ज्यादती के मामलों (इनमें बालिग, बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल) की संख्या भी मध्यप्रदेश में ही सर्वाधिक 6 हजार 462 है.

Related post

MP का सीरियल किलर गिरफ्तार, बाहर सो रहे चौकीदारों को बना रहा था निशाना

MP का सीरियल किलर गिरफ्तार, बाहर सो रहे चौकीदारों…

Spread the loveभोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले का सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को सागर…
सीएम और गृहमंत्री के घर पधारे गजानन, खुली गाड़ी में शिवराज तो सिर पर गणेश जी को लेकर चले नरोत्तम

सीएम और गृहमंत्री के घर पधारे गजानन, खुली गाड़ी…

Spread the loveभोपाल। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल ही बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है. हम सभी इस पर्व…