• 31/08/2022

रिसॉर्ट पॉलीटिक्स पर भिड़े पूर्व और वर्तमान सीएम, बघेल ने कहा- .. तब रमन सिंह चुप क्यों थे?

रिसॉर्ट पॉलीटिक्स पर भिड़े पूर्व और वर्तमान सीएम, बघेल ने कहा- .. तब रमन सिंह चुप क्यों थे?
Spread the love

रायपुर। झारखंड में सियासी संकट के बीच और खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर सत्ता पक्ष के विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया गया है। विधायकों को रायपुर के रिसॉर्ट में ठहराने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा गरमाई हुई है। विधायकों को ठहराने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विधायक आए हैं। भारतीय जनता पार्टी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। पश्चिम बंगाल से तीन विधायक पकड़े गए थे। इलेक्शन कमीशन ने कोई पत्र दिया है और एक सप्ताह हो गया है राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा है। इसका मतलब है कि भीतर खाने में कुछ पक रहा है। ऐसी स्थिति में विधायकों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में लाए हैं, यहां रिसॉर्ट में हैं।

झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिलाने के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक ,मध्यप्रदेश के विधायक
दूसरे पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब वो चुप क्यों थे ? उनकी बोलती बंद क्यों थी, उस समय बोलना था। ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं, हमारे गठबंधन के लोग हैं, उनको तकलीफ क्यों हो रही है? उनको तकलीफ हो रही है, उनको खुला छोड़ देते, वो वहां खरीद फरोख्त करते। अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी तो डॉक्टर रमन सिंह चुप क्यों थे ? जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है पचास खोखा, झारखंड में बात चल रही है बीस-बीस खोखा, रमन सिंह जी उसके बारे में बताएं।

आपको बता दें झारखंड के विधायकों को राजधानी रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहराया गया है। विधायकों के पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ शासन लिखी बोलेरो गाड़ी में महंगी शराब रिसॉर्ट लाई गई थी। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।”

इसे भी पढ़ें : झारखंड के विधायकों के लिए छत्तीसगढ़ में खास इंतजाम, मेफेयर रिसॉर्ट में पहुंचाई गई शराब

इसे भी पढ़ें : CEO की सीएम पर विवादित टिप्पणी, सरकार की योजनाओं पर भी उठाए सवाल, शोकॉज नोटिस जारी, देखिए VIDEO

Related post

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर…

Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सोमवार शाम काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोक…
CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन पदों पर बाहरी अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगे आवेदन……

CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने तृतीय…
CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के…

Spread the loveबिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और मुंगेली के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की है। इसमें मुंगेली…