• 25/11/2023

इस्लाम के कथित अपमान पर खौफनाक वारदात, कंडक्टर पर चापड़ से हमला, वीडियो में कहा- इस्लाम के दुश्मनों के लाशों को ढेर लगाना है

इस्लाम के कथित अपमान पर खौफनाक वारदात, कंडक्टर पर चापड़ से हमला, वीडियो में कहा- इस्लाम के दुश्मनों के लाशों को ढेर लगाना है
Spread the love

चलती बस में कंडक्टर की गर्दन पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी बस से उतरकर फरार हो गया। घायल कंडक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने हमले के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें हमले की बात कबूल करते हुए उसने चापड़ भी दिखाया है।

आरोपी युवक का नाम लारेब हाशमी है, जो कि बीटेक इंजीनियरिंग का छात्र है। बताया जा रहा है कि आरोपी लारेब हाशमी का बस कंडक्टर हिरकेश विश्वकर्मा से टिकट के नाम पर विवाद हो गया था। जैसे ही बस नैनी के इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के सामने पहुंची आरोपी लारेब हाशमी ने कंडक्टर पर चापड़ से ताबहड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी छात्र धार्मिक नारे लगाते हुए बस से उतरकर फरार हो गया।

पुलिस पर फायरिंग

मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जब उसे घटना में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के लिए जा रहा था तो उसने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी के पैर पर गोली लगी है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाशों के ढेर लगा देना है

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी बनाया। जिसमें उसने कथित तौर पर इस्लाम के अपमान पर हत्या की बात कबूली। इसके साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम लिया।

वीडियो में वो कहता नजर आ रहा है, “हुजूर के गुलाम कैसे होते हैं, या हादिम हुसैन रिजवी आप ने फरमाया था अल्लाह की राह पर निकलो फरिश्ते आएंगे, एक कत्ल नहीं करना है इस्लाम के दुश्मनों के लाशों के ढेर लगा देना है, इंशा अल्लाह.. अल्लाहू अकबर.. अल्लाहू अकबर।”

 

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…