• 25/11/2023

टनल में फंसे 41 मजदूर कब आएंगे बाहर? विदेशी विशेषज्ञ के इस बयान से बढ़ी चिंता

टनल में फंसे 41 मजदूर कब आएंगे बाहर? विदेशी विशेषज्ञ के इस बयान से बढ़ी चिंता
Spread the love

उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजूदर को बाहर आने का इंतजार लंबा हो गया है। बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। ऑगर मशीन बंद पड़ने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन का काम रुक गया है। अब वर्टिकल ड्रिलिंंग की तैयारी की जा रही है। इस बीच विदेशी एक्सपर्ट का एक बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि क्रिसमस यानी कि 25 दिसंबर तक सभी मजदूर अपने घर पर होंगे।

विदेशी विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने शनिवार को कहा, “मैं बिल्कुल नहीं जानता कि कब ऑपरेशन पूरा होगा। मेरा मतलब है कि हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हमें बस सबसे महत्वपूर्ण बात पर विचार करना चाहिए और वह यह है कि सभी मजदूर सुरक्षित घर आएं… मुझे विश्वास है कि वे क्रिसमस के लिए समय से घर पर होंगे।”

विदेशी विशेषज्ञ के इस बयान से यह अऩुमान लगाया जा रहा है कि मजदूरों के बाहर आने में अभी लगभग 1 महीना का समय लग सकता है। इसके बाद टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई है।

Related post

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी,…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री…
CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून…