• 09/07/2022

राष्ट्रपति घर छोड़कर भागे, प्रदर्शनकारियों ने घेरा सरकारी आवास

राष्ट्रपति घर छोड़कर भागे, प्रदर्शनकारियों ने घेरा सरकारी आवास
Spread the love

प्रदर्शनकारियों के डर की वजह से राष्ट्रपति अपना सरकारी आवास छोड़कर भाग गए हैं। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने विवादों में रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया। श्रीलंका में आर्थिक संकट गहरा गए हैं। महंगाई से त्रस्त जनता उग्र प्रदर्शन कर रही है। राजपक्षे के पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी अपने परिवार के साथ भाग गए थे।

दरअसल प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके सरकारी आवास पर धावा बोल दिया था। ऐसे में खुद को खतरे से घिरा देखकर राष्ट्रपति अपने आवास से भाग गए। प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर जमकर तोड़फोड़ भी की है।

प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका में शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था। पुलिस प्रमुख चंदना विक्रमरत्ने ने कहा कि राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात नौ बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है। हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए शुक्रवार को कोलंबो में प्रवेश किया था जिसके बाद कर्फ्यू का फैसला लिया गया था।

इसे भी पढ़ें : रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे वरुण गांधी, कहा- महिलाओं को दिखाया था धुएं से आजादी का सपना, सिलेंडर बना सजावट की वस्तु

Related post

संकटमोचन बना भारत, ऐसे कर रहा श्रीलंका की मदद

संकटमोचन बना भारत, ऐसे कर रहा श्रीलंका की मदद

Spread the loveद तथ्य डेस्क। आर्थिक संकट से बुरी तरह से घिरे पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत…
राजपक्षे का राज खत्म, श्रीलंका की जनता ने इस चेहरे पर जताया भरोसा

राजपक्षे का राज खत्म, श्रीलंका की जनता ने इस…

Spread the loveकोलंबो। आर्थिक संकट से बुरी तरह से घिर चुके श्रीलंका की स्थिति बद्तर हो चुकी है, देश में आए…