• 06/10/2022

‘श्रवण कुमार’ बने राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में मां सोनिया गांधी के जूते का बांध फीता

‘श्रवण कुमार’ बने राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में मां सोनिया गांधी के जूते का बांध फीता
Spread the love

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत कर्नाटक के मांड्या ज़िले के बेल्लार से की है. इस यात्रा में राहुल गांधी को अपनी मां और पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी का साथ मिल गया है. सोनिया कर्नाटक के मंड्या से यात्रा में शामिल हुईं. आज राहुल की इस यात्रा का 29वां दिन है.

कर्नाटक के मंड्या में राहुल गांधी के साथ सोनिया ने पैदल मार्च किया. इस दौरान एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें राहुल झुककर सोनिया के जूतों के फीते बांध रहे हैं. कांग्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा ‘मां’. जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

दरअसल, सोनिया गांधी ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा शुरू की. वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं. सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है.

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं. इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी.

Related post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी मन की बात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के…

Spread the love00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बेटियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश रायपुर। महिला एवं बाल विकास…
नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा…

Spread the love00 नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान…
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री साय

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे…

Spread the love00 निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले लोगों को देश के सामने लाते हैं प्रधानमंत्री…