• 28/09/2022

राजधानी में रायपुर आर्ट लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन, चेतन भगत सहित कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

राजधानी में रायपुर आर्ट लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन, चेतन भगत सहित कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर को “रायपुर आर्ट, लिटरेचर एंड फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह विभिन्न कला रूपों के तालमेल का जश्न मनाने वाला आयोजन होगा। कला, साहित्य एवं फ़िल्म को लेकर एक ही मंच पर आयोजित किए जाने वाला यह कार्यक्रम देश एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है जिसमें कला, साहित्य, फ़िल्म, चित्रकारी, हस्तशिल्प से जुड़े गणमान्य अतिथि मंच साझा करने जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण यह है कि छत्तीसगढ़ी थीम पर आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में 5 भाषा के लगभग 100 वक्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।

पैनल डिस्कशन एवं वर्कशॉप में पद्मविभूषण तीजन बाई, प्रहलाद टिपानिया, अनुज शर्मा, चेतन भगत, विजय विक्रम सिंह, सत्य व्यास, सुनील तिवारी, अपूर्व धर बड़गइयां, नेहा श्रीवास्तव, श्रद्धा थवाईत तथा छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत एवं फ़िल्म क्षेत्र से जुड़े कई लोग शामिल होंगे।

Related post

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…