• 13/04/2024

बस्तर की फिजाओं में घुला सियासी रंग…’रण’ में गरजे राजनाथ और राहुल, 60 साल और 10 साल की सरकार पर जुबानी जंग

बस्तर की फिजाओं में घुला सियासी रंग…’रण’ में गरजे राजनाथ और राहुल, 60 साल और 10 साल की सरकार पर जुबानी जंग
Spread the love

बस्तर लोकसभा की जंग इस बार बेहद दिलचस्प हो चली है। बीजेपी और कांग्रेस के लिए ये सीट अब नाक का सवाल बन गई है। जिसे फतह करने के लिए दोनों पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक तरफ दंतेवाड़ा के गीदम में चुनावी सभा की तो दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हुंकार भरते नजर आए। हालांकि राहुल के दौरे से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी यहां माहौल बनाकर जा चुके हैं।

दरअसल, 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले फेज में बस्तर में चुनाव होंगे। गीदम में हुई रेली में राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और कांग्रेस पर निशाना भी साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रीराम की तपोभूमि रही है। यहां के आदिवासी वोट बैंक नहीं बल्कि देश के गौरव हैं। कांग्रेस बिग बॉस का शो बन गई है। इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे हैं। आने वाले समय में भारत की राजनीति से इनका सफाया हो जाएगा।

‘बच्चे पूछेंगे कि कांग्रेस क्या है’

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। यहां लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है। 10 साल बाद बच्चे पूछेंगे कि कांग्रेस क्या है।

इधर, राहुल गांधी ने बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा की। राहुल ने कहा कि- महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरियों में देंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय डबल करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी अरबपतियों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी आपको पैसे दे सकती है। चुनाव के बाद ये योजना शुरू हो जाएगी, जिसे हमने महा लक्ष्मी योजना नाम दिया है। सभी गरीब परिवारों की लिस्ट निकाली जाएगी। हर परिवार में हम एक महिला को चुनेंगे। करोड़ो महिलाएं चुनी जाएंगी, इसके बाद हर महीने उस महिला के बैंक खाते में साढ़े 8 हजार रुपए डाले जाएंगे। यानी एक साल में 1 लाख रुपए मिलेंगे। एक झटके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे।

राहुल गांधी की बड़ी बातें

  1. महिलाओं को 50% आरक्षण सरकारी नौकरियों में देंगे
  2. एक झ​​​​​​​टके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे
  3. हमारी सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे
  4. सरकारी सेक्टर में हम ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर देंगे
  5. युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे
  6. देश में बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी मुद्दा
  7. एक ऐसा दिन आएगा जब में देश में जंगल नहीं होगा
  8. ये विचारधारा की लड़ाई है
  9. कांग्रेस जातिगत जनगणना करवाएगी
  10. देश में गरीब को कुचला जा रह है

Related post

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश…