- 03/05/2024
गर्भवती महिला से रेप के बाद हत्या… गुस्साए लोगों ने फूंका आरोपी का घर, एक युवक की झुलसकर मौत


राजस्थान के दौसा जिले में दुष्कर्म कर एक गर्भवती महिला की हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों पर बीती रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनको जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि उस समय अधिकतर घर खाली थे। हालाकि उसके बाद भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पर फूटा गुस्सा
इस घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी लोगों ने गुस्सा उतारा। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया और पुलिस पर पथराव किए। बाद में कई अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया और उसके बाद जाकर माहौल शांत किया गया। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रेप के बाद हत्या का आरोप
दरअसल मामला मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नांदरी गांव का है। नांदरी गांव में करीब पांच से छह घरों में आग लगा दी गई। पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। साथ ही पुलिस टीम पर भी हमला किया। पुलिस ने देर रात कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात कही है। एक व्यक्ति जो इस आगजनी में झुलस गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बयान दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गांव में ही रहने वाले एक युवक ने 28 अप्रेल को अपनी पत्नी के गुमशुदा होने के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने पुलिस को बताया था कि गांव में ही रहने वाला जगराम मीणा उसे एक दिन पहले अपने साथ ले गया था। लेकिन वे दोनों खेत नहीं गए। उसके बाद दोनो को किसी ने नहीं देखा।
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि जगराज मीणा का फोन भी बंद आ रहा था। इस बार पुलिस ने मीसिंग रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो पता चला कि सोमवार को महिला का शव खेतों के नजदीक जंगल में पहाड़ों के पीछे मिला। महिला के साथ पहले रेप हुआ फिर उसकी हत्या कर दी गई।