• 21/04/2024

छत्तीसगढ़ में अजीब बीमारी की दहशत, अब तक 2 लोगों की मौत, इलाज के लिए तेलंगाना पहुंच रहे लोग

छत्तीसगढ़ में अजीब बीमारी की दहशत, अब तक 2 लोगों की मौत, इलाज के लिए तेलंगाना पहुंच रहे लोग
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक अजीब सी बीमारी ने दस्तक दी है। कोत्तूर गांव में अज्ञात बीमारी कहर बरपा रही है। इस बीमारी से पिछले हफ्ते दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। दो ग्रामीणों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बीमारी लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है।

अब तक कई लोग तेलंगाना में इस बीमारी के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 50 से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित है, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, बीजापुर जिला के भोपालपटनम ब्लॉक मुख्यालय से 36 किमी दूर नेशनल हाईवे पर बसे तारलागुड़ा और कोत्तूर गांव है। जहां इन दिनों लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी में लोगों को बुखार, हाथ और पैर में दर्द की शिकायत हो रही है।

अब तक 2 लोगों की मौत

इस अज्ञात बीमारी से गांव के दो लोगों की मौत हो गई है। गांव वालों की मानें तो पिछले 15 दिनों से ग्रामीणों को ये समस्या हो रही है। एक-एक कर लोगों को ये बीमारी हो रही है। पहले हाथ-पैर दर्द, उसके बाद तेजी से बुखार लोगों को जकड़ ले रहा है।

हर दिन अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीज

इस बीमारी से 20 साल की लड़की की मौत हो गई। वहीं, एक अधेड़ उम्र के शख्स की भी मौत हो गई। एक सप्ताह में दो मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। हर दिन 8-10 मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। वहीं, मरीजों को ब्लट सैंपल भी जांच किया गया, हालांकि इनकी बीमारी का पता नहीं चला। इस बार में बीएमओ ने जानकारी दी कि ये वायरल बुखार या चिकन गुनिया हो सकता है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

इलाज के लिए तेलंगाना जा रहे लोग

बता दें कि कोत्तुर में 148 मकान है। लगभग 500 लोग यहां रहते हैं। 20-25 दिनों से पूरे गांव में महामारी जैसी स्थिति है। एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की मौत हो गई है। गांव के बुजुर्ग और बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कई लोग पड़ोसी राज्य तेलंगाना जाकर इलाज करवा रहे है।

Related post

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ…पढ़िए पूरी खबर

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी,…

Spread the loveअगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं और छत्तीसगढ़ में काम करते हैं तो संभल जाइए। क्योंकि बिना सूचना के…
सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद हत्याकांड से उठा पर्दा..सामने आई ये वजह

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में सनकी पति ने 2 रोटी के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का…
यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने और सब्जी में भी मिलेगी छूट, जानिए वजह?

यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने…

Spread the loveछत्तीसगढ़ वालों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में कई सेवाओं में छूट रहेगी।…