• 19/11/2022

नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाने लगाई थी IED, हो सकती थी भारी तबाही, CRPF ने माओवादियों के मंसूबों को ऐसा किया नाकाम

नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाने लगाई थी IED, हो सकती थी भारी तबाही, CRPF ने माओवादियों के मंसूबों को ऐसा किया नाकाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ में तैनात CRPF के जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। फोर्स को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने एक बड़ा IED प्लांट किया था लेकिन CRPF के जवानों ने उसे निष्क्रिय कर दिया, नहीं तो फिर से एक बड़ा हादसा हो सकता था।

सीआरपीएफ 231 वीं वाहिनी के जवान आज शनिवार को दंतेवाड़ा जिले में एरिया डोमीनेशन ड्यूटी पर कमलपोस्ट से कोण्डासावली की ओर निकले थे। कमलपोस्ट से लगभग 600 मीटर की दूरी पर सीआरपीएफ के डॉग के ईशारे पर डॉग हैंडलर औऱ बीडीडीएस सक्वॉयड ने आसपास के इलाकों की सतर्कता से छानबीन की। इसी दौरान उन्हें कुछ तार दिखाई दिया। जिसकी जांच करने पर वहां 10 किलो का जिंदा IED कमांड वायर मैकेनिज्म कन्टेनर नजर आया। जिसे टीम ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। बताया जा रहा है कि इस शक्तिशाली IED से भारी तबाही मच सकती थी।

सीआरपीएफ ने अब तक 132 IED और 785 स्पाईक्स बरामद कर चुकी है। जिस इलाके में यह आईईडी बरामद की गई है, वह घोर नक्सल इलाका बताया जा रहा है। इस क्षेत्र में नक्सली लगातार फोर्स को निशाना बनाने का कई प्रयास कर चुके हैं। फिलहाल सीआरपीएफ की सक्रियता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

इसे भी पढ़ें : चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर में मारे गए 4 हार्डकोर नक्सली, 36 लाख रुपए था इनाम

लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों के…