• 16/04/2024

चावल घोटाला: ED और ACB की एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती, नोटिस जारी

चावल घोटाला: ED और ACB की एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती, नोटिस जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग के चावल में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला अब हाईकोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एसीबी द्वारा घोटाले पर दर्ज की गई एफआईआर को होईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने ईडी और राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को गैरकानूनी बताया है। उन्होंने अंतरिम राहत की मांग करते हुए एफआईआर पर रोक  लगाने की मांग की है। मामले में हाईकोर्ट ने दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।

आपको बता दें आयकर विभाग ने प्रदेश में छापामार कार्रवाई की थी। आयकर विभाग की शिकायत के आधार पर ईडी ने मामले की जांच शुरु की और घोटाले से जुड़े अधिकारियों और कारोबारियों को ठिकानों छापामार कार्रवाई की। इस दौरान जांच एजेंसी ने घोटाले से जुड़े हुए दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 1 करोड़ से ज्यादा नगदी बरामद की थी। जांच एजेंसी ने मार्कफेड से जुड़े लोगों द्वारा साजिश रचने और करोड़ों की रिश्वत हासिल कर राइस मिलर्स को फायदा पहुंचाने का खुलासा किया था।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…