• 03/06/2024

नौकरी का झांसा देकर, महिलाओं से करवाता था गंदे काम.. पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर, महिलाओं से करवाता था गंदे काम.. पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

Follow us on Google News

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शक्ति खंड स्थित होटल QB इन में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मौके से 3 लड़कियां AC रूम्स में सर्विस देते मिलीं। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

ग्राहक लक्ष्य कुमार निवासी अशोक नगर DLI, अविनाश निवासी GB नगर, राहुल निवासी विवेक विहार और गौरव यादव निवासी शिवपुरी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। होटल संचालक आनंद कुमार छत के रास्ते फरार हो गया। यहां से मिली लड़कियों ने कहा कि उन्हें नौकरी के नाम पर बुलाकर इस धंधे में धकेल दिया गया था। लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें: दो गुटों के बीच भड़की हिंसा जमकर हुआ पथराव.. वाहनों में तोड़फोड़.. आठ थानों की पुलिस फोर्स पहुंची

सभी आरोपी ग्राहक जेल भेज दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक छत के रास्ते भाग गयाडायल 112 हेल्पलाइन के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि शक्तिखंड चार स्थित होटल में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। एसीपी इंदिरापुरम के नेतृव में पुलिस टीम ने शनिवार रात छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस टीम ने लक्ष्य, अविनाश, राहुल कुमार और गौरव यादव को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी कमरों में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले और कुछ ऐसी ही चीजें भी मिली हैं, जिन्हें जब्त किया गया है। होटल संचालक आनंद कुमार छत के रास्ते फरार हो गया है।

 

बताया जा रहा है कि होटल में नौकरी की तलाश में आने वाली महिलाओं को होटल संचालक अपनी बातों में उलझाकर उनकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था। फिर इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए उन्हें देह व्यापार के धंधे में लगा देता था। ग्राहकों से वसूले गए पैसों में से 15-20 फीसदी हिस्सा ही दिया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह होटल कुछ दिन पहले ही खोला गया था।