- 08/09/2024
हिंसा के बीच मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अटकलें, 16 घंटे में 2 बार राज्यपाल से की मुलाकात


मणिपुर के मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने 16 घंटों में 2 बार राज्यपाल से मुलाकात की है। मणिपुर में हिंसा काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री के घर में रॉकेट भी दागे गए। इस बीच अटकलें हैं कि मणिपुर के मुख्यमंत्री इस्तीफा सौंप सकते हैं।
दरअसल, शनिवार की रात राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के साथ बीरेन सिंह ने 30 मिनट से ज्यादा समय तक मुलाकात की। इसके बाद से ही इम्फाल में अटकलों का बाजार गर्म है। एन. बीरेन सिंह की यह मुलाकात विधायकों के साथ उनकी बैठक के तुरंत बाद हुई।
बैक टू बैक बैठकों से मणिपुर के राजनीतिक परिदृश्य में हलचल बढ़ गई है। इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि बीजेपी ने इस अटकलों को खारिज किया है।