• 03/12/2022

सिर्फ 50 रुपये के लिए पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, अब सारी उम्र कटेगी सलाखों के पीछे, कोर्ट ने सुनाई सजा

सिर्फ 50 रुपये के लिए पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, अब सारी उम्र कटेगी सलाखों के पीछे, कोर्ट ने सुनाई सजा
Spread the love

महज 50 रुपये के लिए पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को अब अपनी सारी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे गुजारनी पड़ेगी। कोर्ट ने पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां राजकुमार पटेल के मकान का निर्माण चल रहा था। निर्माण के पीछे हिस्से में वह अपनी पत्नी अनीता के साथ रहता था। राजकुमार शराब पीने का आदि था और अक्सर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ करता था। 9 जनवरी साल 2021 को उसने अपनी पत्नी से 50 रुपये की डिमांड की।

मना करने पर उसका पत्नी के साथ वाद-विवाद होने लगा। गुस्से में आकर उसने लोहे के पाइप से पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने की वजह से अनीता की मौत हो गई। हत्या के बाद उसने भी खुदकुशी की कोशिश की लेकिन इसमें वह नाकामयाब रहा।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पूछताछ की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। मामले में अब दुर्ग न्यायालय ने आरोपी को पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

इसे भी पढ़ें : डेढ़ करोड़ की GST चोरी, CG में पावभाजी वाले के यहां पड़ा छापा.. तो अधिकारी भी रह गए हैरान 

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…