- 19/03/2025
Video: सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौटीं, Video में देखिए कैसी हुई समुद्र में लैंडिंग


भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 9 महीने 14 दिन तक फंसे रहने के बाद धरती पर लौट आए हैं। इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के साथ क्रू-9 के दो और अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौट आए हैं। चारों एस्ट्रोनॉट भारतीय समयानुसार बुधवार रात 3:30 बजे फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड किए।
जैसे ही उनका कैप्सूल पैराशूट से समुद्र पर लैंड किया, नासा में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। सभी खुशी से उछल पड़े और तालियां बजाने लगे।
एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जब कैप्सूल में से बाहर आए तो उनके चेहरे पर अलग ही खुशी और चमक नजर आ रही थी। वे हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए बाहर निकले।
देखिए पूरा वीडियो