• 11/05/2024

गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, बारिश के बाद अब फिर बढ़ेगी तपिश, जानिए आपके शहर में कितना है तापमान?

गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, बारिश के बाद अब फिर बढ़ेगी तपिश, जानिए आपके शहर में कितना है तापमान?
Spread the love

हल्की बारिश से छत्तीसगढ़ में गर्मी थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब एक फिर लोगों को तपिश झेलनी पड़ेगी। मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ेगा। उसके बाद 13 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिनों हुई बारिश से प्रदेश के कई जिलों में तीन से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई थी। शनिवार से एक बार फिर छत्तीसगढ़ का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। आंधी तूफान आने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायगढ़ में 40.1 डिग्री
  • रायपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री
  • पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री
  • राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री

Related post

चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत, 3 दिन तक सुहावना बना रहेगा मौसम, ये है वजह…

चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत, 3 दिन तक सुहावना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। द्रोणिका के प्रभाव से तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई…
Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से…

Spread the loveपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिस कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिल्ली, छत्तीसगढ़…
Weather Forecast Today: इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: इन राज्यों में हो सकती है…

Spread the loveनिम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जिससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य…