• 07/07/2024

6 मंजिला इमारत ढहने से सात लोगों की दबकर मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

6 मंजिला इमारत ढहने से सात लोगों की दबकर मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Follow us on Google News

गुजरात के सूरत शहर में 6 मंजिला इमारत ढहने से 15 लोग घायल हो गए। और सात लोगों की मलबे में दबाकर मौत हो गई। छह मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गई। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

 

पुलिस-प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। मलबे में फंसी एक महिला को सफलतापूर्वक बचाया गया। घटना के समय कई लोग काम पर थे और रात की शिफ्ट के बाद सो रहे लोग फंस गए।

 

बताया जा रहा है कि मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बड़ी सहजता से काम किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जाए जिससे उन्हें बचाया जा सके। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी जर्जर हो गई थी और प्रशासन ने इसे खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिया था, लेकिन फिर लोग इसमें रह रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस और बाकी टीमें बचाव अभियान चला रही है।