• 26/12/2022

बड़ा खुलासा: सुसाइड नहीं हत्या हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की, शरीर पर थे चोट के कई निशान, पोस्टमार्टम में मौजूद कर्मचारी का दावा

बड़ा खुलासा: सुसाइड नहीं हत्या हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की, शरीर पर थे चोट के कई निशान, पोस्टमार्टम में मौजूद कर्मचारी का दावा

Follow us on Google News

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत सुसाइड नहीं बल्कि हत्या थी। एक्टर की मौत के दो साल बाद यह दावा पोस्टमार्टम के वक्त रुम में मौजूद एक कर्मचारी ने किया है।

मुंबई के थाने स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पदस्थ कर्मचारी रुप कुमार शाह ने यह दावा एक इंटरव्यू में किया है। उसने अभिनेता की मौत को मर्डर बताया है। उसने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या से नहीं हुई बल्कि उनका मर्डर किया गया था। उनके शरीर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे।

रुप कुमार नाम के इस कर्मचारी ने बताया कि कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए 5 बॉडी आई थी। जिसमें कि एक VIP बॉडी थी। बॉडी के ऊपर बंधा कपड़ा खोले तो देखा कि वो एक्टर सुशांत सिंह की बॉडी थी।

शाह ने कहा कि, बॉडी देखकर लगा कि सुशांत सिंह का केस सुसाइड का नहीं है। गला देखने के बाद लगा कि यह आत्महत्या नहीं है। पैर और हाथ पर मारने के निशान थे।  बॉडी का फोटोग्राफी तो हुआ था। हमने सीनियर्स को बोला कि सर पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी कीजिए लेकिन साहब ने बोला तुम्हें जो काम मिला है वो करो।

आपको बता दें 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का शव उनके घर पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। उनकी मौत तीन साल बाद भी रहस्य बनी हुई है। मुंबई पुलिस ने केस को सुसाइड बता कर बंद कर दिया है। लेकिन उनके करीबी औऱ फैंस अभी भी इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। अभिनेता की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 28 दिन तक जेल में उन्हें रहना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें : तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, आत्महत्या से ठीक पहले एक्ट्रेस ने शीजान के साथ किया था लंच, 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ?