• 22/04/2024

चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत, 3 दिन तक सुहावना बना रहेगा मौसम, ये है वजह…

चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत, 3 दिन तक सुहावना बना रहेगा मौसम, ये है वजह…
Spread the love

छत्तीसगढ़ वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। द्रोणिका के प्रभाव से तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 44 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग गर्म हवाओं के थपेड़ों से परेशान हैं। दोपहर के समय लू चलने जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। लेकिन अब बारिश से राहत मिलेगी।

स्कूलों में समर वेकेशन

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 22 अप्रैल से 15 जून तक छुट्टी दे दी गई है। वैसे तो समर वेकेशन 1 मई से 15 जून तक रहता है, लेकिन अचानक प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 44 डिग्री तक पहुंचने की वजह से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दिया गया है। हालांकि, बीते तीन दोनों तक मौसम बदलने और बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रॉयलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चल सकती है।

छग के शहरों का तापमान

  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान तिल्दा में 44.3 डिग्री
  • रायपुर में अधिकतम तापमान 41.02 डिग्री
  • माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री
  • राजनादगांव का अधिकतम तापमान 42 डिग्री

Related post

छत्तीसगढ़ में आज 21 जिलों में जारी हुआ ‘हीट वेव अलर्ट’

छत्तीसगढ़ में आज 21 जिलों में जारी हुआ ‘हीट…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में तपती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।हीट वेव से अब तक 7 लोगों के मौत…
गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, बारिश के बाद अब फिर बढ़ेगी तपिश, जानिए आपके शहर में कितना है तापमान?

गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, बारिश के बाद अब…

Spread the loveहल्की बारिश से छत्तीसगढ़ में गर्मी थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब एक फिर लोगों को तपिश झेलनी पड़ेगी।…
यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने और सब्जी में भी मिलेगी छूट, जानिए वजह?

यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने…

Spread the loveछत्तीसगढ़ वालों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में कई सेवाओं में छूट रहेगी।…