• 24/07/2022

इंजीनियरिंग कालेज का डायरेक्टर बेडरूम में था दूसरी महिला के साथ, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा…

इंजीनियरिंग कालेज का डायरेक्टर बेडरूम में था दूसरी महिला के साथ, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा…
Spread the love

द तथ्य डेस्क। पत्नी से आए दिन मारपीट करने तथा प्रताड़ित करने के मामले में संकरी थाना पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज किया है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला को घर लेकर आया था, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरा मामला बिलासपुर जिले के संकरी थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढे़ः ये शख्स निकालता था नशेड़ियों का खून और फिर…

दरअसल यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के संकरी थाना क्षेत्र का है। यहां रामा लाइफ सिटी में रहने वाली प्रार्थीया पलक जायसवाल 35 वर्ष ने अपने पति आशीष जायसवाल (संचालक चौकसे इंजीनियरिंग कालेज) के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। पलक का आरोप है कि वह कुछ काम से घर से बाहर गई हुई थी, घर लौटने पर उसका पति आशीष बेडरूम में दूसरी महिला के साथ था। पलक ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति आशीष जायसवाल ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढे़ः नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, बने पहले भारतीय खिलाड़ी, पीएम मोदी ने दी बधाई

पलक ने यह लगाया आरोप: 
पलक जायसवाल ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि उसका पति आए दिन छोटी‘-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता है। यही नहीं आरेापी पति उनकी सवा साल की बेटी को भी प्रताड़ित करते हैं। पारिवारिक मामला होने के कारण वह चुप रहीं और सहती रहीं। घटना के दिन याने शनिवार को वह अपने निजी कार्य से घर से बाहर गईं थीं। जब वह घर लौटी तब बेड रूम में दूसरी महिला थी। उसे देखकर पलक जायसवाल ने विरोध किया। इस पर पति आशीष ने कहा कि उसकी निजी जिंदगी में दखल देने वाली मैं कौन होती हूं। इतना ही नहीं इसके बाद आशीष ने उनका बाल पकड़ लिया और हाथ मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके पूर्व आशीष ने 06 अपै्रल को भी इसी महिला को लेकर घर आया था। इस बात पर भी काफी विवाद हुआ था। आशीष ने इस दौरान पलक के साथ मारपीट कर चाकू लेकर उसे मारने भी दौड़ाया था। इसके अलावा उसने पलक के भाई भाई देवेन्द्र जालोदिया पर भी हमला किया था।
इसे भी पढे़ः 70 देशों में फैला मंकीपॉक्स, WHO ने घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पुलिस का बड़ा खुलासा: कलयुगी मां ने ही दूधमुंही बच्ची को कुएं में फेंका, बेटे को देना चाहती थी जन्म

पुलिस का बड़ा खुलासा: कलयुगी मां ने ही दूधमुंही…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एक औरत ने मां शब्द को ही कलंकित कर दिया। एक मां ने ही अपनी जन्मी बेटी…