• 31/07/2022

भाजपा नेता के बेटे ने चलाई गोली और हो गई एक मासूम की मौत

भाजपा नेता के बेटे ने चलाई गोली और हो गई एक मासूम की मौत
Spread the love

द तथ्य डेस्क। घर में चोर-सिपाही खेलते समय भाजपा नेता के बेटे के हाथ भरी हुई गन लग गई, वह अपने दोस्तों के साथ खेल ही रहा था कि अचानक गोली चली और एक मासूम की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें : 1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता पर गिरी ईडी की गाज

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संजय जायसवाल निवासी अशोक नगर कौशम्बी उत्तरप्रदेश के घर में हुए इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि भाजपा नेता का बेटा अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में अपने पिता की भरी हुई गन लग गई। इसके बाद बच्चों ने चोर-सिपाही खेलने का प्लान किया। सभी बच्चे खेल ही रहे थे कि अचानक भाजपा नेता के बेटे से पूरी तरह से भरी हुई गन का ट्रिगर दब गया। इससे एक 11 साल के बच्चे को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : अचानक ढहा निर्माणाधीन मकान, मलबे में दबे 7 बच्चे, दो की मौत

मौके पर आई पुलिस ने पाया कि गोली सीधे बच्चे के सीने में लग गई थी, जिसके चलते उसकी ऑन स्पॉट डेथ हो गई। अप्रत्याशित ढंग से हुई इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। वहीं मृत बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृत बच्चे का नाम अनंत वर्मा पिता रामेश्वर प्रसाद 11 वर्ष है। बताया जाता है कि घटना के समय मोहल्ले के कुछ और बच्चे भी वहीं खेल रहे थे। गन की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल दौड़ पड़े जहां अनंत खून से लथपथ था। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसकी मौके पर ही सांस थम गई।

इसे भी पढ़ें : 4 महीने की बारिश 29 दिन में ही बरस पड़ी, टूटा 11 साल का रिकार्ड

Related post

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, पति ने 7 साल के बेटे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जलाया, 4 पर FIR

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक दिल दहलाने वाली घटना…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…