• 25/07/2022

कबाड़ से खुला करोड़ों के घपले का राज, कोरोना राहत के करोड़ों रूपए डकारने वाले गिरफ्तार

कबाड़ से खुला करोड़ों के घपले का राज, कोरोना राहत के करोड़ों रूपए डकारने वाले गिरफ्तार
Spread the love

द तथ्य डेस्क। चंद रूपयों के कबाड़ ने पद का दुरूपयोग करने वालों का कबाड़ा कर दिया है। करोड़ों का वारा-न्यारा करने वाले अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। यदि यह कबाड़, कबाड़ी के पास न पहुंचता तो शायद इस मामले का कभी खुलासा ही नहीं हो पाता।

यह भी पढे़ः BIG BREAKING : चीनी लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे, 10 KM अंदर आए 

बुरहानपुर में ऐसा ही एक बड़ा मामला प्रकाश मंे आया है। यहां कोरोनाकाल में राहत के लिए आई 12 करोड़ों की राशि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. शकील अहमद, आरएमओ डॉ. प्रतीक नवलखे, नेता, बाबू और पत्रकार खा गए। मरीजों के लिए आए पैसों की जमकर बंदरबांट कर डाली। इस पूरे घोटाले में मुख्य आरोपी आरएमओ निकला। पुलिस ने मामले में 15 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से 12 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं तो वहीं 3 पकड़े जाने के डर से पहले से ही फरार हो चुके हैं।

बताया गया कि मई 2022 में सिविल सर्जन और आरएमओ ने मिलकर जिला अस्पताल का कबाड़ बेचा था। इसमें पलंग, पंखा, टेबल, कुर्सी और कूलर सहित अन्य सामान था। कुछ लोगों ने अस्पताल का सामान कबाड़ी के पास देखा तो इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसोदिया की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जब मामला जांच में लिया तब जाकर इस घोटाले का पर्दाफाश हो सका।

 

यह भी पढे़ः राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने कही ऐसी बात कि….

ऐसे किया घोटाला:
पुलिस के अनुसार आरएमओ डॉ. प्रतीक नवलखे के कहने पर सिविल सर्जन डॉ.शकील अहमद भी इस घपले के लिए तैयार हो गया। दोनों ने मिलकर लोगों के नाम पर अकाउंट्स खुलवाया और पैसों को ठिकाने लगवाता रहा। दोनों ने कई लोगों के नाम बैंक अकाउंट खोल रखे थे। पता चला है कि इन्होंने कोरोनाकाल और रोगी कल्याण समिति का पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। इसमें डॉक्टर, पत्रकार, नेता, मंडी कर्मचारी, अस्पताल का बाबू भी शामिल था। फर्जी कंपनियां बनाईं। उनके नाम पर पैसा निकाल लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 5 करोड़ की नकदी और इसी राशि से खरीदी गई संपत्ति भी जब्त की है।

यह भी पढे़ः केरल के बाद देश में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, देश में अब तक इतने मरीज…

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…